Posts

पेट्रोल की बढती हुई कीमते भी प्रॉपर्टी मार्केट पर असर डाल सकती है

पेट्रोल की बढती हुई कीमते भी प्रॉपर्टी की रफ़्तार को धीमा कर सकती है ख़ास कर उन स्थनों पर जहा पर सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट सिसटम आसानी से सुलभ नहीं है  पेट्रोल के महंगे होने से शहर के केंद्र से दूर के आवासीय , व्यवसायिक  प्रोजेक्ट पर निवेश करने के पहले निवेशक सालाना पेट्रोल के खर्च को भी नजर अंदाज नहीं करेंगे यह कुछ लाइने मैंने फेसबुक पर लिखी तो मुझे लगा की इस पर विस्तार से लिखना चाहिए  पेश है एक पोस्ट  पेट्रोल की बढती  हुई कीमते  भी प्रोपर्टी मार्केट पर असर डाल सकती है .  1. शहर से दूर की कालोनियों में निवेश करने से पहले निवेशक रोजाना के पेट्रोल के खर्च का हिसाब लगाये तो उन्हें   शहर से दुरी कुछ ज्यादा महंगी लगेगी  2. शहर से दूर की कालोनियों के समीप अगर मार्केट नहीं हुआ तो भी आप का मासिक बजट बिगड़ सकता है निवेशक इस बात का भी ध्यान  रखेगे . क्योकि बड़ी और छोटी कालोनियों के समीप के मार्केट या माल से सभी प्रकार की खरीदारी नहीं हो सकती है . किसी भी शहर के प्रमुख मार्केट से खरीदारी होना ही है क्योकि यह वस्तुए दुसरे जगहों की अपेछा सस्त...

मेरी नजर से कुछ अखबारों की कतरने

Image
प्रोपर्टी के निवेशक सावधानी से प्रोपर्टी की खरीदी करे और खरीदने से पहले प्रोपर्टी एक्सपर्ट से सलाह जरुर लेले  निवेशको की थोड़ी सी असावधानी बहुत बड़ा नुकसान करा सकती है . इन खबरों से यह तो पक्का  हो गया है की आने वाले समय में  अवैध कालोनियों पर सख्ती से कार्यवाहिय होंगी  पर इस में उन लोगो का क्या दोष है जो इन जगहों  पर प्रोपर्टी पर निवेश किये है . मैंने अनुभव किया है की प्रोपर्टी के बहुत से खरीदारों को अवैध कालोनिय क्या होती है यह तक पता नहीं है अकेले बिलासपुर में 238  अवैध कालोनिया . इन में से कितने को नाम तो मैं भी नहीं जानता हूँ  साभार -भास्कर 

बिलासपुर के प्रॉपर्टी मार्केट के सवाल जवाब भाग 8

मेरे ब्लॉग पर प्रॉपर्टी मार्केट के सवाल जवाब शुरू करने के बाद से मुझे बहुत से लोग  प्रॉपर्टी में निवेश के लिए नए नए सवाल करने लगे है . जिसका मैं संतोष जनक जवाब देने की कोशिश करता हूँ और कुछ चुनिदा सवालो को ही आपने ब्लॉग में लिखता हूँ . और वह भी मुझसे सलाह लेने वाले की स्वीकृति की बाद ही आपने सुझाव ब्लॉग पर पोस्ट करता हूँ . विजय भोजवानी ने कुछ दिनों पहले सीपत रोड में अपना प्लाट बेचा है और प्लाट बेचने के लिए उन्हें काफी पसीना बहाना पड़ा है और वो अब कमर्शियल उपयोग की प्रॉपर्टी  लेना चाहते है  उनकी पसंद तेलीपारा ,लिंक रोड , या प्रताप चौक के आस पास कही पर भी निवेश करने की इच्छा है . उस जगह पर आने वाले 2 से 3 सालो कोई ब्रांडेड शॉप खोलने का भी प्लान है  जवाब - विजय जी यदि आप कमर्शियल यूस के लिए   प्रॉपर्टी देख रहे है और आप को 2 से 3 साल के बाद उस पर कोई व्यापार  भी करना है तो मुझे लगया है की सबसे पहले आप को उन जगहों का चुनाव करने से बचना  चाहिए जहा पर पार्किंग की समस्याए है , आज तेलीपारा, लिंक रोड, प्रताप चौक  इन जगहों पर ट्राफिक ...

मेरी नजर से कुछ अखबारों की कतरने

Image
बिलासपुर  की अरपा विकास की योजना में निजी जमीने  नहीं ली  जाएगी यह इस  प्रोजेक्ट  का सबसे  दूसरा सबसे सुखद पहलु  है , यह सच है की बिलासपुर के विकास के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर नदी के किनारे बसने वाले लोगो को अपने घरोंदे उजड़ने की चिंता सता रही थी. इस बारे में मुझसे भी बहुतो ने सलाह ली थी . अमर अग्रवाल जी का  प्रेस वार्ता में दिया गया यह बयान  दिवाली की ख़ुशी से कम नहीं है . ज्ञात हो की  गुजरात में साबरमती प्रोजेक्ट के अलावा हैदराबाद में आंशिक रूप से नदी के विकास पर काम चल रहा है . देश में बिलासपुर का प्रोजेक्ट तीसरा नदी पर विकास का प्रोजेक्ट होगा . साभार : नई दुनिया 

बिलासपुर बिल्डर्स एसोसिएशन

कुछ दिनों पहले बिल्डर्स एसोसिएशन की एक बैठक आहूत की गई जिसमे की श्री  प्रकाश ग्वालानी  बिल्डर्स एसोसिएशन के नए अध्यक्ष  चुने गए  बिलासपुर बिल्डर्स एसोसिएशन  BBA की हॉटल ईस्ट पार्क में हुई एक बैठक हुई जिसमे श्री प्रकाश ग्वालानी जी को बिलासपुर बिल्डर्स एसोसिएशन  का अध्यक्ष चुना गया. एसोसिएशन  के  संरक्षक श्री विवेक वॉजपेयी, श्री अटल श्रीवास्तव, श्री राजेश अग्रवाल, श्री नरेंद्र कछवाहा, अध्यक्ष - श्री प्रकाश ग्वालानी, उपाध्यक्ष - श्री जगदीश ग्रोवर,श्री केसरी राजपाल , श्री बृजेश साहू, सचिव - श्री संजीव सिंह, सह-सचिव  श्री घनश्याम शुक्ला, कोषाध्यक्ष - श्री पीएन बजाज, सह कोषाध्यक्ष - श्री नरेश कंजानी, सलाहकार -  श्री अमित अग्रवाल, श्री ओपी मिश्रा, श्री अजय श्रीवास्तव, श्री बबलू भाटिया ,श्री  ज्योतिमय आर्य, श्री संदीप पांडेय को बनाया गया

property investment tips

बाई पास - 1 कुछ लोकेशन पर प्रॉपर्टी पर निवेश करना समझदारी भरा फैसला हो सकता है जैसे की नए बाई पास पर  व्यवसायिक प्लाट , खेत , शॉप , यहाँ व्यवसयिक गतिविधिय ज्यादा होती है जिसे प्रॉपर्टी की कीमत बड़ते  रहने की सम्भावनाये ज्यादा होती है मेरा मनन है की प्रॉपर्टी पर निवेश करने के लिए नए बाईपास रोड से लगी हुई प्रॉपर्टी सबसे बढ़िया विकल्प  होती है. बाई पास का डेवलपमेंट सबसे पहले होता है. यहाँ पर व्यापर के बहुत से विकल्प मौजूद रहते है , 5 से  6 साल के टर्म में योग्य मार्ग दर्शन में किया गया निवेश 5 से 6 गुना तक का रिटर्न दे सकता है . उदहारण के लिए मैं बिलासपुर के पहले रिंग रोड  ( बाई पास ) की बात करता हूँ . लिंक रोड से महाराणा प्रताप   चौक तक का पहला बाई पास अब शहर का केंद्र बन गया है . दूसरा बाईपास रिंग रोड २ भी शहर का सबसे  पाश एरिया बन गया है . अब यही हाल आने वाले समय में सकरी पेनड्रीडीह सकरी कोनी बाई पास का होगा हलाकि यह बहुत बड़े सर्कल में बना है फिर भी 5 से 8 सालो में इस का काया कल्प होगा .  सबसे महत्व पूर्ण बात ...

property investment tips

Image
यदि आप को आप के मन मुताबिक प्लाट नहीं मिल रहा है और आप प्रॉपर्टी लेना ही चाहते है तो कोई भी शहर के नजदीक के ग्रामीण रेलवे स्टेशन के सामने खेत या जमीन लेने से यह आप के फार्म हाउस और भविष्य के सोना उगलने वाली प्रॉपर्टी से कम नहीं होगा जब शहर बढ़ेंगे तब इन शहर के नजदीक के ग्रामीण रेलवे स्टेशन के आसपास काफी हलचल होगी . यहाँ पर डबल कनेक्टीविटी फेक्टर होगा और यही फेक्टर रियल स्टेट की जान है  कहने का अर्थ यह है की इन शहर से लगे ग्रामीण इलाको के रेलवे स्टेशन भविष्य के  उप नगरीय  रेल शहर होंगे  जहाँ  पर मजदुर , शिक्षक ,विद्यार्थी , माध्यम वर्गीय नौकरी  पेशा व्यवसायी  और भी  लोग रहने जो ग्रामीण इलाको को छोड़ कर रोजगार की तलाश  में बड़े और माध्यम वर्ग  के शहरों की और आयेंगे .   आने वाले कुछ 5 से 10 सालो के बाद इन बड़े और माध्यम वर्ग  के शहरो में प्रॉपर्टी के दाम बहुत बाद चुके होंगे . और शहर की प्रॉपर्टी इस वर्ग से दूर होगी . तब यह वर्ग ग्रामीण इलाको के रेलवे स्टेशन से लगे इलाको में रहने के लिए आये...